{"_id":"5d37501d8ebc3e6ca72d5471","slug":"steps-of-the-devotees-not-staggered-even-in-the-heat-saharanpur-news-mrt434725586","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में भी नहीं डगमगाए शिवभक्तों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में भी नहीं डगमगाए शिवभक्तों के कदम
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड लेकर देहरादून रोड से कांवड लेकर पंजाब की और बढते कांवडियें
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया, लेकिन गर्मी का असर शिवभक्तों पर नजर नहीं आया। मंगलवार को कांवड़िए चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में भगवान शंकर के जयकारों के साथ तेजी से शिवालयों की ओर बढ़ते चले गए।
माना जा रहा है कि बुधवार के बाद कांवड़ मार्ग पूरी तरह भगवा रंग में नजर आएगा। पिछले दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कांविड़यों की संख्या में पहले के मुकाबले कुछ बढ़ोतरी हुई। मौसम सुबह से ही गर्म बना रहा। चिलचिलाती धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने हर किसी को पसीना-पसीना कर दिया। मगर, शिवभक्तों पर गर्मी का जरा भी असर नहीं हुआ। गर्मी के बीच ही कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ते हुए नजर आए। शाम के समय कांवड़ियों की संख्या दिन की अपेक्षा ज्यादा रही। कांवड़ मार्ग पर बोल बम, बम-बम और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।
आज खत्म होगा पंचक, तेजी से बढ़ेगी कांवड़ियों की संख्या
सहारनपुर। पंचक लगा होने की वजह से बड़ी संख्या में कांवड़िए जल नहीं भरते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस काल में गंगाजल लेना उचित नहीं माना जाता है। इसको अशुभ भी मानते हैं। इसी वजह से अभी कांवड़ियों की संख्या कम रही है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव बगलामुखी के मंदिर के अधिष्ठाता और ज्योतिषाचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ का कहना है कि बुधवार की दोपहर 3:42 बजे पंचक खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही जल भरने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा और कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।
विज्ञापन
भजनों पर झूम रहे शिवभक्त
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों से जगामगा रहा है, जिसकी रौनक देखने के लिए शहर के लोग भी पहुंच रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर 20 से अधिक शिविर लगे हैं, जिनमें डीजे पर भगवान शंकर के भजन बज रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही है। भजनों पर कांवड़िए भी भगवान शंकर की भक्ति में डूबकर नृत्य कर रहे हैं।