फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helpless daughters: Stepfather accused of rape, one daughter has committed suicide, mother pleaded to SSP

बेबस बेटियां: सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, एक बेटी कर चुकी है आत्महत्या, मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

Wed, 13 Nov 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 12:13 AM IST
सार

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Helpless daughters: Stepfather accused of rape, one daughter has committed suicide, mother pleaded to SSP
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बेटी के साथ दुराचार की कोशिश की। चार वर्ष पूर्व परेशान होकर उसकी बड़ी बेटी आत्महत्या कर चुकी है।
विज्ञापन


छोटी बेटी ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसके सौतेले पिता हैं, जो उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। आरोपी ने उसकी छोटी बेटी के साथ भी कई बार दुराचार की कोशिश की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: वरमाला के बाद फेरों की थी तैयारी, अचानक वर को मंडप से उठा ले गई पुलिस, दुल्हन गई दूसरे दूल्हे के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से परेशान होकर उसकी बड़ी बेटी ने चार वर्ष पूर्व आत्महत्या कर कर ली थी। छोटी बेटी भी मानसिक तनाव में है। चार माह पूर्व उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोप लगाया कि पूर्व में कोतवाली मंडी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं, हिंदू विश्व अखाड़ा परिषद से पंडित निपुण भारद्वाज ने मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed