फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stay away from these mixed turmeric and chillies

बचकर रहना इन मिलावटी हल्दी और मिर्च से

Thu, 12 Oct 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Stay away from these mixed turmeric and chillies
हल्दी का सैंपल लेती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में दीपावली त्योहार के मद्देनजर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने मेन बाजार में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खाद्य वस्तुओं के सात नमूने लिए गए। इनमें हल्दी और मिर्च पाउडर में मिलावट मिलने पर सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


डीएम के आदेश तथा एसडीएम के निर्देशन में अभिहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार की टीम ने मेन बाजार में मिठाई व परचून की दुकानों पर औचक छापामारी की। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई दुकानदार तो अपनी दुकानों के शटर गिराकर निकल गए। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेन बाजार स्थित अजीत कुमार-अंकुश कुमार की परचून की दुकान पर छापामारी में खुली हल्दी में मिलावट मिलने पर 16.800 किलो हल्दी सील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेपी प्रोविजन स्टोर पर खुली मिर्च में भी मिलावट पाए जाने पर 5.5 किलो मिर्च पाउडर को सील की गई। इसके अलावा मोहन लाल-ओमप्रकाश प्रोविजन स्टोर से बेसन, अमित कुमार व निखिल कुमार की मिठाई की दुकानों से छैना रसगुल्ला, मोहन स्वीट्स से बेसन लड्डू और हाजी इश्तियाक प्रोविजन स्टोर से पिसी धनिया का सैंपल लिया गया है।

जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि खुला मसाला बेचने पर प्रतिबंध है, क्योंकि इसमें रंग डला होने की संभावना रहती है। सील की गई खाद्य वस्तुओं के बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। टीम में न्यायिक तहसीलदार महेंद्र वर्मा, राहुल शुक्ला, विशाल गुप्ता, बिंदल यादव और मनोज कुमार शामिल रहे। 

उधर, खाद्य विभाग की सैंपलिंग का नगर उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध किया है। छापामारी की जानकारी मिलते ही व्यापारियों के साथ मेन बाजार में पहुंचे अध्यक्ष अजय सिंघल ने उक्त कार्रवाई का विरोध जताया। 


आरोप लगाया कि त्योहारों के समय खाद्य विभाग व प्रशासन व्यापारियों का शोषण करता है। सिंघल ने समस्त ट्रेड एसोसिएशन से वार्ता के पश्चात कहा कि यदि भविष्य में त्योहारों के समय सैंपलिंग की गई तो बाजार बंद कर विरोध किया जाएगा। व्यिापारियों ने चेतावनी दी किसी भी विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed