फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Station Officer-SSP to protect the good and sell the bull on penalty

Saharanpur News: अच्छे की रक्षा व बुरे को दंड दिलाने का काम करें थानेदार-एसएसपी

Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Station Officer-SSP to protect the good and sell the bull on penalty
- नवागंतुक एसएसपी ने पुलिस लाइन में ली थानेदारों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नवागत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि थानों पर सुनवाई न करने वाले, प्राथमिकी दर्ज को लेकर टरकाने वाले और अपराधियों पर नरमी बरतने वाले थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बेहतर काम करने वाले थानेदारों व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने थानेदारों को अच्छे की रक्षा व बुरे को दंड के सिद्धांत पर काम करने के निर्देश दिए। आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से सौम्य व्यवहार करने, थानों में सफाई रखने, महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जेल से छूटे अपराधी कोई घटना करते हैं तो संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा त्योहारों से पहले धार्मिक स्थलों का भौतिक निरीक्षण भी थानेदारों को करना होगा। जमीन से जुड़े विवाद को पुलिस राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर निपटाएगी। पुलिसवालों को अपनी वर्दी दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनसुनवाई डेस्क पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। महाशिवरात्रि को लेकर भी समीक्षा की। उधर, एसएसपी ने पुलिस लाइन में कार्यालयों, शाखाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बच नहीं सकेंगे अपराधी, दुरुस्त की जाएगी यातायात व्यवस्था
एसएसपी ने पत्रकार में कहा कि पुलिस अपराधियों से सख्ती से पेश आएगी, जबकि आम जनता से मित्रवत व्यवहार किया जाएगा। जिले की सीमा तीन राज्यों से जुड़ी हैं। इसलिए सीमा पर पैनी नजर रखी जाएगी। महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यातायात नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने को जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। महिला सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed