फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Static Magistrate will be personally responsible if there is copying

नकल हुई तो व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Static Magistrate will be personally responsible if there is copying
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए शासन, प्रशासन और विभागीय स्तर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर परीक्षा को नकल विहीन कराने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल होती पकड़ी जाती है तो संबंधित केंद्र का स्टेटिक मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा के लिए जनपद में 101 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के 67,313 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने को कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जहां कई वर्षों से चली आ रही प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था यथावत रहेगी। वहीं नकल माफियाओं पर नजर रखने के लिए एलआईयू और एसटीएफ भी काम कर रही हैं। पुलिस बल और सचल दल भी परीक्षाओं को नकल विहीन कराने में अहम जिम्मेदारों में शामिल रहेंगे, लेकिन इनके साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिवार्य रूप से तैनात किया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन, शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा। शासन ने यह भी कहा है कि जनपद के परीक्षा केंद्रों को सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं, जो प्रत्येक दिन दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। सेक्टर में परीक्षा केंद्रों में नकल की रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को उत्तरदायी बनाया गया है, जो स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed