फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Static and Sector Magistrate appointed for UP-TET

यूपी-टीईटी के लिए स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Static and Sector Magistrate appointed for UP-TET
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को जनपद के 34 केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 32,095 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से बैठक कर नामित पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं। सभी 34 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक वहां का प्रधानाचार्य होगा। विभागीय पर्यवेक्षक के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक पर्यवेक्षक हर केंद्र पर होगा। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक चलेगी। पहली पाली के लिए प्राथमिक स्तर के 18550 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली के लिए उच्च प्राथमिक स्तर के 13545 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में कोविड शर्तों का पालन किया जाना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बने केंद्र
-एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड।
-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
-डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर बेहट रोड।
-एचएव इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
-जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
-महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, चकराता रोड।
-स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा लालदास मार्ग।
-जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, रायवाला।
-मुन्नालाल डिग्री कॉलेज चिलकाना रोड।
-लॉर्ड महावीरा एकेडमी, चिलकाना रोड।
-मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, रायवाला।
-राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
-इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड।
-एसएएम इंटर कॉलेज, घंटाघर।
-जया पब्लिक इंटर कॉलेज, जनकनगर।
-आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, हिम्मतनगर।
-जेवी जैन डिग्री कॉलेज, प्रद्युमनगर।
-महिर्ष दयानंद इंटर कॉलेज, गौरव विहार।
-डीएवी पब्लिक स्कूल, सोनिया विहार।
-केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी।
-गौरी शंकर इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड हसनपुर।
-सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल दिल्ली रोड।
-बीएचएसइंटर कॉलेज, मिशन कम्पाउंड।
-एसडी कन्या इंटर कॉलेज, नवीन नगर।
-गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
-अमर शहीद मेमोरियल इंटर कॉलेज, मानकमऊ।
-अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, मानकमऊ।
-ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, अंबाला रोड।
-दिल्ली पब्ल्कि स्कूल, दिल्ली रोड।
-रेनबो स्कूल, निकट सरस्वती मोटर्स दिल्ली रोड।
-पाइनवुड पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड।
-एल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड।
-सेंट मैरीज स्कूल, चिलकाना रोड।
-ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, चिलकाना रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed