फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State tax department teams raided 27 establishments

Saharanpur News: राज्यकर विभाग की टीमों ने 27 प्रतिष्ठानों पर मारे छापे

Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
State tax department teams raided 27 establishments
सहारनपुर। शासन के निर्देश पर राज्यकर विभाग ने सहारनपुर और शामली जनपदों में कर 27 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इनमें से 11 शामली और 16 प्रतिष्ठान सहारनपुर जनपद के हैं। छापों के दौरान प्रथम दृष्टया एक से डेढ़ करोड़ रुपये के टर्नओवर का कर अपवंचन पाया गया।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कर अपवंचकों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापे मारे गए। इसमें सहारनपुर जनपद के सरसावा, गंगोह, देवबंद और सहारनपुर नगर के 16 प्रतिष्ठान और शामली जनपद में कैराना एवं शामली शहर के 11 प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की गई। इनमें रेस्टोरेंट, फैब्रिकेटर, टेलर, आटो पार्ट्स डीलर, हाईवेयर विक्रेता और रेडीमेड गारमेंट आदि के प्रतिष्ठान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की गई उनके बारे में सूचना थी कि वे अपनी फर्म का पूरा टर्नओवर नहीं दिखा रहे हैं। वे टर्नओवर छिपाकर कर अपवंचन कर रहे हैं। इसके चलते शासन के निर्देश पर सोमवार को सहारनपुर और शामली जनपद में 27 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। छापे के दौरान प्रथम दृष्टया एक से डेढ़ करोड़ रुपये का कर अपवंचन मिला है। सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी है। सर्वे पूरा होने के बाद ही राज्यकर विभाग कर अपवंचकों पर जुर्माने से लेकर अन्य कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed