{"_id":"6acfe0a8dfd6bda9b2024159","slug":"state-highway-caves-in-at-nagina-intersection-despite-no-rainfall-saharanpur-news-c-27-1-smrt1025-192926-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगीना चौराहे पर बगैर बारिश के धंसा स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगीना चौराहे पर बगैर बारिश के धंसा स्टेट हाईवे
विज्ञापन
धामपुर में नगीना चौराहे पर ज्योतिबा फुले पार्क के पास धंसा हाईवे। संवाद
- दो फीट चौड़ा और कई फीट गहरा गड्ढा बनने से लोगों में मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगीना चौराहा धामपुर का महत्वपूर्ण और व्यस्ततम चौराहा है। चौराहे पर ज्योतिबा फुले पार्क के पास अचानक बगैर बारिश के ही स्टेट हाईवे कई फीट धंस गया। मार्ग में दो फीट से अधिक चौड़ा और कई फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि रात्रि के दौरान कोई हादसा नहीं हो पाया। लोगों ने घटना की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया, इससे नागरिकों में असंतोष है।
नागरिक दिनेश कुमार, परवेंद्र सिंह, निर्भय यादव, अंकित कुमार आदि ने बताया कि इस गड्ढे के कारण अनजाने में वाहनों के फंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा न हो। इस पर रोक लगाने के लिए नागरिकों ने गड्ढे के चारों तरफ प्लास्टिक के कई बैरिकेड लगा दिए। ओंकार सिंह, दिनेश कुमार, विश्वास कुमार आदि का कहना है कि जब वह बुधवार सवेरे 4:30 बजे जब वह घूम रहे थे। तब इस दौरान उन्होंने एक लोडेड डंपर को गड्ढे में गिरने से रोका। वह गड्ढे की तरफ चला जाता तो फंस सकता था। कोई भी हादसा संभव था।
अवर अभियंता लोनिवि अवनीश वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा।