फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Starting today, enumerators will go door-to-door; action will be taken against those who fail to accept their appointments.

Saharanpur News: आज से घर-घर जाएंगे प्रगणक, नियुक्ति न लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Starting today, enumerators will go door-to-door; action will be taken against those who fail to accept their appointments.
सहारनपुर। शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इसके लिए नगर निगम में प्रगणकों को किट व नियुक्ति पत्र दिए गए। जोन दो की चार्ज अधिकारी/निगम की कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि जनगणना के लिए 223 पर्यवेक्षक व 1383 प्रगणक नियुक्त किये गए है, लेकिन करीब 100 प्रगणकों ने अभी तक किट और नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं किए हैं। इन सभी के खिलाफ विभाग अध्यक्षों को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रगणकों में अधिकांश पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी व बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बंधित प्रगणक शामिल हैंं। चार्ज अधिकारी ने बताया कि कल 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर भवनों का सूचीकरण करेंगे। उन्होंने लोगों से प्रगणकों को सहयोग देने की अपील की, साथ ही कहा कि किसी को भी अपना कोई भी गोपनीय दस्तावेज, आधार कार्ड व पैन कार्ड दिखाने या देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed