फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Start the construction of two six-lane parking and bridge on Pavdhoi soon: Divisional Commissioner

पांवधोई पर छह लेन की दो पार्किंग और पुल का निर्माण जल्द शुरू करें : मंडलायुक्त

Mon, 20 Feb 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Start the construction of two six-lane parking and bridge on Pavdhoi soon: Divisional Commissioner
सहारनपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने पांवधोई पर बनने वाली छह लेन की दो पार्किंग तथा दालमंडी पुल की जगह बनने वाले नए पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभुजी की रसोई के निर्माण कार्य में विलंब के लिए संबंधित कार्यदाई संस्था से 32 हजार रुपये रिकवरी के भी निर्देश दिए। वह सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम ने विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के भुगतान तथा नई व पुरानी परियोजनाओं पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष प्राधिकरण आशीष कुमार व सीईओ नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज के साथ विचार विमर्श कर कईं निर्णय लिए। मानकमऊ में इलेक्ट्रिक बस रीचार्जिंग स्टेशन को स्वीकृति दी। साथ ही प्राथमिक स्कूलों में फर्नीचर खरीद व दिव्यांग शौचालयों सहित नव निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। मंडलायुक्त ने राकेश सिनेमा के पीछे चल रहे पुल के निर्माण को जल्द पूरा कराने का कहा। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता से कहा कि प्रभुजी की रसोई का निर्माण कार्य मौके पर खड़े होकर कराएं। उन्होंने निर्माण में देरी के लिए कार्यदाई संस्था से 32 हजार रुपये की रिकवरी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड के कार्यों में देरी पर भी कार्यदाई संस्थाओं से सवाल जवाब किए। कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि वह अपना कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को अधिक परेशानी ना हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य में विलंब पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में टाउन प्लानर मेरठ कृष्ण मोहन, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रे, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी इंद्रेश, कंपनी सचिव शंकर तायल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी, सीएंडडीएस के रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed