फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stalled power grid failure, bad

ग्रिड फेल होने से विद्युत आपूर्ति ठप, बुरा हाल

Sun, 01 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में ग्रिड फेल होने सेअमर उजाला ब्यूरो पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति छह घंटे ठप रही। इसकी वजह से एक ओर जहां कामकाज प्रभावित रहा, वहीं गर्मी से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन


शाम सवा छह बजे आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले 15 दिन में ग्रिड फेल होने की यह दूसरी घटना है। ऐसे में गर्मियों के आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही बिजली की लाइनों में फाल्ट होने शुरू हो गए हैं। करीब 15 दिन पहले भी ग्रिड फेल होने की वजह से मंडल के तीनों जिलों में आपूर्ति बाधित रही थी। उस दौरान विभाग ने गड़बड़ी को ठीक करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया था कि अब ऐसा नहीं होगा, मगर रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्रिड ने फिर से जवाब दे दिया। इससे सहारनपुर जनपद के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली की आपूर्ति भी बंद हो गई।

इसके बाद विद्युत निगम की टीमें ग्रिड को ठीक करने में जुट गई, जिन्हें छह घंटे बाद करीब सवा छह बजे सफलता मिली। हालांकि सवा छह बजे भी पूरे जनपद की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। छह घंटे बिजली नहीं मिलने से लोग बिलबिला उठे। अनेक घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए। 

आपूर्ति नहीं होने से उद्योग-धंधों पर भी असर पड़ा। कामकाज चलाने के लिए उन्हें जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। सहारनपुर नगर में करीब सवा लाख और पूरे जनपद में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को ग्रिड फेल होने से परेशान होना पड़ा।

उधर, एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने की वजह से इस तरह की गड़बड़ी होने की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के दाम बढ़े, आपूर्ति घटी ः गर्मी के साथ ही बिजली की किल्लत भी शुरू हो गई है।


इसे लेकर देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं खासकर किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार ने बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी की  है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करे। मगर आपूर्ति बढ़ने  की बजाय घटती जा रही है।  ऐसे में उन्हें सिंचाई के लिए डीजल के इंजन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed