फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sri Shakambhari Devi temple doors to be opened for devotees from eight

आठ जून से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे मां शाकुंभरी देवी मंदिर के कपाट

Sat, 06 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sri Shakambhari Devi temple doors to be opened for devotees from eight
सहारनपुर: सिद्वपीठ शाकंभरी देवी फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। आठ जून से वेस्ट यूपी के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, लेकिन सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस (कोविड-19) का वैश्विक स्तर पर महामारी का रूप लेने के बाद भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के तत्काल बाद 22 मार्च को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट बंद किए। करीब ढाई महीने से श्रद्धालु आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन अब श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आ रही है। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार जसमोर द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित कर जनसाधारण के दर्शनार्थ हेतु आठ जून से मंदिर के कपाट खोलने का निर्णय लिया। मंदिर के व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा समाचार पत्रों को पत्र भेजकर मंदिर के कपाट खोले जाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया आठ जून से मंदिर से संबंधित सभी गतिविधियां सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश के अनुरूप प्रारंभ की जाएंगी। प्रतिदिन प्रात: एवं सांय होने वाली माता की आरती में भक्तों को सरकारी एडवाइजरी के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की एडवाइजरी का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर, थर्मल स्केनिंग, फेस मास्क आदि की व्यवस्था की। साथ ही मंदिर एवं मंदिर परिक्षेत्र को प्रत्येक दिन सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित
प्रतिदिन मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रात: 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। प्रात : आरती का समय पांच बजे से 5:30 बजे और सांय 7:15 से 8 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ख्याल रखें श्रद्धालु अन्यथा नहीं होंगे मां के दर्शन
आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को विशेष रूप सरकार के निर्देश का पालन करना होगा। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार माता के दर्शन करने के लिए मंदिर परी क्षेत्र में टोकन की व्यवस्था की। उन्होंने कहा श्रद्धालु टोकन प्राप्त करने के बाद थर्मल स्कैनिंग करा कर मास्क पहनने के बाद ही माता के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा मास्क पहनकर एवं साथ में सैनिटाइजर रखकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर मंदिर में साफ सफाई का ध्यान वह इधर-उधर हाथ ना लगाते हुए माता के दर्शन किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त वृद्ध व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं मंदिर में आने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed