फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spraying and fogging of antilarva to control communicable diseases

संचारी रोगों पर नियंत्रण को एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग

Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Spraying and fogging of antilarva to control communicable diseases
नगर निगम द्वारा डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान रामनगर में एंटी लार्वा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने अभियान जारी रखते हुए शनिवार को एंटीलार्वा, मेलाथियान और चूने का छिड़काव कराने के साथ ही रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग कराई। रामनगर और नया गांव में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को मल्हीपुर रोड स्थित रामनगर और नया गांव में एंटीलार्वा व चूना आदि का छिड़काव कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत रामनगर में डॉ. आंबेडकर भवन से की गई। अभियान में चार वाहनों के अलावा हैंड स्प्रे वाले मशीन के साथ करीब 40 कर्मचारी शामिल रहे। दोनों गांवों में तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नाले-नालियों में छिड़काव के अलावा स्कूलों के पास भी एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि महानगर के सभी वार्डों में जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस बीच हर रोज किन्हीं दो गांवों या एक वार्ड के कुछ जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। शनिवार के अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, अमित तोमर, सफाई नायक गुरुदयाल, सुनील, सोमपाल आदि शामिल रहे। उधर शाम को रोस्टर के अनुसार फॉगिंग की गई। सफाई निरीक्षक अमित तोमर के अनुसार शनिवार को वार्ड 67 दराअली बैरून, वार्ड 37 गिल कॉलोनी, वार्ड 69 लोहानी सराय, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 36 सिराज कॉलोनी, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 70 काजी लक्खी गेट, वार्ड 64 वुड सीजनिंग प्लांट तथा वार्ड 16 नवीन नगर में फॉगिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed