फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spray neem oil on crops to protect against pests

कीटों से बचाव को फसलों पर करें नीम के तेल का स्प्रे

Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Spray neem oil on crops to protect against pests
कृषक गोष्ठी में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बेहट। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत गांव माटकी झरौली स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पर कृषि गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को फसलों के संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों की पहचान करने की विधि की जानकारी देने के साथ ही फसलों पर नीम के तेल का स्प्रे करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों जैविक खेती करने एवं सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर दी जा रही ट्राइकोडरम, बबेरिया, बेसियाना आदि दवाइयों का प्रयोग करने की अपील की। डॉ. आई के कुशवाहा ने किसानों को धान की फसल में लगने वाली बीमारी एवं कीटों से बचाने के उपाय बताने के साथ ही मशरूम की खेती करने की विधि की भी जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम में कम लागत लगाकर उत्पादन बढ़ाने, भूमि को उपजाऊ बनाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में निदेशक आरसेटी विजयमणि सिंह, भूपेंद्र मलिक, अशोक मलिक, विजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सैनी, अमरपाल सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुलेमान राणा, भंवर सिंह, पुनीत कुमार, अमित कुमार, शादाब हसन, सचिन कुमार, विपिन कुमार, अमित कुमार चौबे, दलीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed