फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sports: Commercial buildings built in residential colony

आवासीय कॉलोनी में बना दिए व्यावसायिक भवन

Tue, 08 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sports: Commercial buildings built in residential colony
आवास विकास स्थित बने मकान - फोटो : SAHARANPUR
खेल : आवासीय कॉलोनी में बना दिए व्यावसायिक भवन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में नियमों को तोड़-मरोड़ कर निर्माण हो रहे हैं और जिम्मेदार चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। आवास विकास कालोनी में ही जो आवासीय भवनों को व्यावसायिक बना दिया गया है। ऐसा एक नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा भवनों में किया गया है। यह सब देखते हुए भी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी अनजान बने बैठे हैं।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद वर्ष 1980 में सहारनपुर में आवास विकास योजना लाया था। दिल्ली रोड से सटे इस क्षेत्र में आवासीय भवन बनाए गए थे। साथ लोगों की जरूरत के लिए बीच-बीच में दुकानें बनाकर दी गई थीं। मगर समय के साथ लोग अपने आवासीय भवनों को व्यावसायिक में तब्दील करते चले गए। करीब 15 साल से नक्शों में मनमाने बदलाव का सिलसिला चल रहा है, जिससे आवासीय कालोनी के मायने ही बदल गए हैं।
विज्ञापन

दुकानें तोड़कर बना दिया भवन
आवास विकास परिषद ने सेंट्रल जीएसटी दफ्तर के ठीक सामने परिषद की करीब पांच दुकानें बनाई थीं। वर्तमान में दो दुकानें पुराने हाल में बची हैं। शेेष दो दुकानें तोड़कर और सड़क की ओर बढ़ाकर बनाई गई हैं। एक दुकान मल्टीस्टोरी बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नर्सिंग होम और जिम बने
आवास विकास कालोनी के बीचोंबीच कई निजी अस्पताल भी चल रहे हैं। इनके अलावा जिम भी बन गए हैं। कई शिक्षण संस्थाएं भी खुल गई हैं। शिक्षण संस्थाओं के लिए भी पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए सिरे से भवन बना दिए गए हैं।
कंपाउंडिंग के लिए भेजे जा रहे नोटिस
प्रदेश में नई शमन नीति लागू की गई है। यह नीति 21 जुलाई 2020 से छह माह के लिए लागू की गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि नई शमन नीति आने के बाद परिषद द्वारा आवासीय भवनों को व्यावसायिक स्वरूप देने वालों को कंपाउंडिंग के लिए नोटिस जारी किए हैं। अभी तक 35 से अधिक ऐसे लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जिन्होंने आवासीय से व्यावसायिक भवन बनाए हैं।
बिना परिषद की अनुमति के भवनों के नक्शों में परिवर्तन करना नियम के विरुद्ध है। आवासीय भवनों को व्यवसायिक रूप देने वालों को पहले से नोटिस भेजे जाते रहे हैं। अब नई शमन नीति आने के बाद कंपाउंडिंग कराने के लिए बड़ी संख्या में नोटिस भेजे गए हैं। छह माह में यदि लोग अपने भवनों की कंपाउंडिंग नहीं कराते हैं तो फिर कार्रवाई की जाएगी।

- मुकेश यादव, अधिशासी अभियंता, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद

सहारनपुर के आवास विकास में रोड़ पर बनी मार्केट

सहारनपुर के आवास विकास में रोड़ पर बनी मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर के आवास विकास में रोड़े पर बनी मार्केट

हारनपुर के आवास विकास में रोड़े पर बनी मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed