फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sports activities will be held in schools after a gap of two years

दो साल के अंतराल के बाद विद्यालयों में होंगी खेल गतिविधियां

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sports activities will be held in schools after a gap of two years
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दो साल के अंतराल के बाद फिर से खेल गतिविधियां शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आयोजन कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिला स्तर पर विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष मार्च में संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से परिषदीय विद्यालय पूरी तरह बंद कर दिए गए थे। तीन माह का लॉकडाउन खुलने के बाद पठन और पाठन ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास के रूप में चलाने की कोशिश की गई थी। सालभर इसी तरह से चलने की वजह से खेल गतिविधियां नहीं कराई जा सकी थी। इस बार कोरोना से राहत के चलते पठन और पाठन भौतिक रूप से किया जा रहा है। विद्यालय खुले हुए हैं, जिनमें उपस्थिति भी अच्छी है। ऐसे में बेसिक शिक्षा निदेशक ने खेल गतिविधियां कराने के आदेश दिए हैं, जिनके अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर व्यायाम शिक्षकों तथा खेल में रूचि रखने वाले शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर खेलकूद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में विद्यालयों की स्थिति
जनपद में परिषदीय एवं एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 1438 है। इनमें करीब 1,93000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों और विद्यार्थियों के बीच विद्यालय स्तर के साथ ही ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। उसके बाद मंडल और प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों में खेल गतिविधियां कराने के आदेश दिए हैं। उनके आदेश के अनुपालन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। खेल गतिविधियां कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed