फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spoilers and lawmakers will not be spared

सौहार्द बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Spoilers and lawmakers will not be spared
जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन बिल के सम्बन्ध में गत दिनों देवब - फोटो : SAHARANPUR
सौहार्द बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में देवबंद में किए गए हाईवे जाम और विरोध के बाद बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने मदरसों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि सौहार्द बिगाड़ने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि हाईवे पर चक्का जाम और सड़क पर नमाज अच्छा संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय भाईचारे के साथ रहते आये हैं। आपको अगर अपनी बात कहनी हो तो संवैधानिक दायरे में रहकर बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवबंद में मुस्लिम छात्रों ने कानून को अपने हाथ में लेने का काम किया है। छात्रों पर कार्यवाही होने पर उनका पूरा करियर प्रभावित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसोें के प्रबंधक छात्रों को कम्यूनिकेट करने में विफल रहे। ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि मदरसे के प्रबंधक अपने छात्रों को पूरी तरह से आगाह कर दें कि वह इस तरह के एक्टिविटी में कतई भाग न लें। अन्यथा की स्थिति में नियम व कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक मदरसे पर नमाज के बाद समझाया भी जाए। कोई भी शिक्षक इस तरह के एक्टिविटी में सहभागिता न करे। आप अपनी बात को उचित ढंग से ज्ञापन के माध्यम से भी संबंधित क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी को कम्यूनिकेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन किसी प्रकार की सभा, जुलूस, रोड शो निकालने के लिए कतई अनुमति नहीं देगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जो विरोध करने का तरीका है, उसी के अनुरूप करें। शांतिभंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र या अन्य युुवा किसी के बहकावे में आकर सद्भाव को न बिगाड़ें।
दारुल उलूम के वाइस चासंलर अब्दुल खालिक मद्रासी ने अपील की कि सभी को कायदे कानून में रहकर ही कार्य करने चाहिए। गलत कार्य करने के लिए इस्लाम, सरकार, कानून व हुकूमत इजाजत नहीं देगी। हमारी जुबान या हाथ से किसी इंसान को कतई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी. सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एस.पी. देहात विद्यासागर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेेट पंकज वर्मा आदि के अलावा सभी थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित व सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed