फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SPO support of Crime Control drill

एसपीओ के सहारे क्राइम कंट्रोल की कवायद

Mon, 05 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
SPO support of Crime Control drill
police - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में सोशल पुलिसिंग को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने अब लोगों को पुलिस से सीधा जोड़ने की योजना तैयार की है। इसमें किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना के वक्त लोग पुलिस के साथ होंगे। 
विज्ञापन


   इसके लिए जिले भर में साफ छवि वालों को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नियुक्त किया जाएगा। ये क्षेत्र में होने वाली दिनभर की गतिविधियों पर भी नजर रखकर पुलिस के साथ सूचनाएं भी साझा करेंगे।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि एसएसपी की ओर से नियुक्त होने वाले एसपीओ पुलिस की कार्यशैली पर आम जनता से राय लेकर उसका फीडबैक कप्तान तक पहुंचाएंगे।

सक्रिय हो रहे खुराफाती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अब सोशल पुलिसिंग को मजबूत करने की पहल कर रहे हैं। कई दिन से कप्तान समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद की इस कड़ी के बाद अब थानों के हिसाब से शहर और देहात के गणमान्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। साफ और गैर राजनीतिक छवि वाले लोगों को पुलिस के साथ खड़ा करने के लिए उन्हें एसपीओ नियुक्त किया जाएगा। 


आपको बता दें कि विशेष पुलिस अधिकारी की परंपरा तो काफी पुरानी है। मगर, एसपीओ बनने के बाद व्यक्ति पुलिस की मदद की बजाय अपने जुगाड़ में जुट जाते हैं। इस बार नियुक्त हो रहे एसपीओ को हर मौके पर उसके काम की रैकिंग मिलेगी। निष्क्रिय या शिकायत पर उन्हें ब्लैक लिस्टेड भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed