फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spirit becomes clean by renunciation

विकारों के त्याग से आत्मा होती है निर्मल

Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Spirit becomes clean by renunciation
मोहल्ला टोली संगियान स्थित जैन मन्दिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दशलक्षण के पर्व में उत्तम त्याग धर्म दिवस मनाया गया। जैन मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक कर प्रक्षाल पूजन किया।
विज्ञापन

वीरनगर स्थित जैन बाग श्री दिगंबर जैन मंदिर, बड़तला यादगार के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रक्षाल पूजन किया। इसके अलावा भगवती कॉलोनी, राघवपुरम, मोहल्ला शोरमियान, चौधरीयान, छत्ता जंबूदास, छत्ता बारूमल, सराफा बाजार, मदनपुरी, प्रताप नगर, महावीर कॉलोनी, चंद्रनगर, आवास-विकास, मदनपुरी, प्रताप नगर, महावीर कॉलोनी, चंद्रनगर, आवास-विकास, पैरामाउंट, दीनानाथ सहित 24 जैन मंदिरों में क्षेत्रीय श्रावकों ने प्रक्षाल पूजन कर श्रीजी का अभिषेक किया। वीरनगर में नवीन जैन, नितिन कुमार जैन, रवि कुमार, दीपक कुमार, राजीव, इंद्रसैन, सतपाल जैन, बालेश जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, रमेश जैन, विपिन जैन, रमेश जैन, विपिन जैन, संभव जैन ने पूजन किया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मनुष्य द्वारा बाहरी परिग्रह धन, दौलत, संपत्ति का त्याग इतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना अंतरंग की कषाय रूपी क्रोध, मान, माया, लोभ, हिंसा, झूठ का त्याग जरूरी है। इन विकारों को त्यागने से आत्मा निर्मल बनकर अपने मूल स्वभाव में लीन होती है। इस दौरान संरक्षक राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन, मीडिया प्रभारी अनिल जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, चौधरी संदीप जैन, चौधरी, डा. एके जैन, प्रवीण जैन, वैभव जैन, दीपक जैन, अरुण जैन, देव भगत, विनय बिन्नी, राजीव जैन शामिल रहे। मोहल्ला टोली संगियान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। पंडित धीरज जैन ने उत्तम त्याग धर्म के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही प्रक्षाल पूजन किया गया। शांतिधारा करने सौभाग्य मोहित जैन को मिला। तत्पश्चात श्रीजी की आरती उतारी गई। इस दौरान पंकज जैन, अनेश जैन, मयूर जैन, रजत जैन, अनुज जैन, सुनील जैन, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed