फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speed ??up making Aadhar card for children up to five years

पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने में तेजी लाएं

Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Speed ??up making Aadhar card for children up to five years
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने अधिकारियों को पांच साल तक के बच्चों का शत प्रतिशत आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। यदि कहीं पर आधार कार्ड बनाने या सुधार करने के लिए निर्धारित फीस से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर इस कार्य की निरंतर समीक्षा के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। नए आधार कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड में सुधार के लिए मंडल में जिस विभाग के पास जितनी मशीनें हैं वे सभी क्रियाशील कराई जाएं। जिस विभाग की मशीनें क्रियाशील नहीं पाई गई, उसके विभागाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर, उप जिलाधिकारी कार्यालय, अस्पताल, विकासखंडों आदि प्रमुख स्थानों पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स, बैनर भी लगवाए जाएं। इनमें बताया जाए कि किन स्थानों पर नए आधार कार्ड बन रहे है और किन स्थानों पर आधार कार्ड में सुधार किया जा रहा है। कहीं पर जनता से अनावश्यक रूप से फीस न वसूली जाए। इस दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा योगराज सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed