फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speed trains halted by fog

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Speed trains halted by fog
कोहरे में रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कोहरे के कारण पटरी से उतरी रेल यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही है। सप्ताह भर से करीब एक दर्जन ट्रेनों का देरी से चलना जारी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी ट्रेनें घंटों लेट रहीं, जिनकी वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग ठंड में स्टेशन पर इंतजार करते दिखे। ज्यादातर ट्रेनों में एंटी फॉग सिस्टम नहीं लगे होने की वजह से चालक संकेतों को देख नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रेलवे कोहरे में ट्रेनों का संचालन बंद कर देता है या फिर ट्रेनों की गति कम रखी जाती है, जिसकी वजह से ट्रेनें लेट होती हैं। पिछले करीब सप्ताह भर से बड़ी संख्या में ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेवा एक्सप्रेस सबसे अधिक लेट चल रही है। मंगलवार को भी यह ट्रेन 13 घंटे लेट रही। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, डुप्लीकेेट-हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मू एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, पंजाब मेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मू एक्सप्रेस, सहारनपुर देहरादून पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर दिल्ली वाया शामली पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चलीं। 


ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री स्टेशन पर भटकते नजर आए। अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से हादसा होने का खतरा रहता है। इसी वजह से ट्रेनों की गति को कम कर चलाया जाता है, जिससे वह लेट होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed