Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special drive on November 28 and 29 for adding names to the electoral roll: Lavi Tripathi

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान : लवी त्रिपाठी

Thu, 26 Nov 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special drive on November 28 and 29 for adding names to the electoral roll: Lavi Tripathi
सहारनपुर। जिले की सात विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी होगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दलों से प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की। बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 23,88,887 मतदाता हैं। इनमें 12,84,115 पुरुष, 11,04,700 महिलाएं और 72 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में 1303 मतदान केंद्र और 2990 मतदेय स्थल हैं। मतदाता सूची का एकीकृत प्रारूप 17 नवंबर को प्रकाशित हो चुका है। दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम कटवाने या आपत्ति के लिए फार्म-7 और संशोधन अथवा पता बदलवाने के लिए फार्म-8 भरना होगा। पात्र नागरिक ऑनलाइन और ईसीआईनेट एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से बीएलए सक्रिय कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से भी अपने स्तर से बीएलओ एवं मतदाता सूची की जांच कराने तथा किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने पर फार्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में भाजपा से योग चुग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, सपा से चौधरी अब्दुल गफूर, आप से शहजाद मलिक, बसपा से सुनीश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed