फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special campaign launched for the people left out from vaccination

टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों के लिए चला विशेष अभियान

Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Special campaign launched for the people left out from vaccination
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण से छूटे किशोरों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न लेने वालों को चिह्नित करने तथा सूचीबद्ध किए जाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला सर्विलेंस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जनपद में अभियान को सुचारु रूप से चलाया गया। डोर टू डोर अभियान चलाये जाने के लिए 6317 टीम ने 675177 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान नियमित टीकाकरण से छूटे 6236 महिलाओं, 22701 किशोरों, कोविड टीकाकरण प्रथम डोज से छूटे 60 वर्ष से अधिक आयु के 6276 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण एवं कोविड से सभी छूटे व्यक्ति, महिलाओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही निगरानी समिति के माध्यम से लक्षण वाले व्यक्तियों को कोविड-19 रोग से बचाव हेतु मेडिसन किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्या करें-
- भीड़ से बचें। कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं व बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, खराश, बदन दर्द, आदि दिखायी देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। एक दूसरे के मुंह की तरफ छींकने, खांसने से बचें, नाक मुंह पर कपड़ा/टिशू पेपर रखकर छींकने एवं खांसने की आदत डालें, कपडे़ को डिटरजेंट से धोयें, एवं धूप में सुखाये दूसरे कपड़ों से अलग रखें, फ्लू होने की स्थिति में घर पर आराम करें तथा वार्तालाप के समय एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाए रखें ताकि थूक आदि के कण एक व्यक्ति से दूर से व्यक्ति में न पहुंचे, चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या न करें-
- जहां तक संभव हो भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल्स, सिनेमा घर, पार्क, रेलवे स्टेशन, मेले, पार्टी, होटल आदि में न जाएं। अनावश्यक यात्रा न करें। किसी पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आने से बचें। किसी भी व्यक्ति जिसे जुकाम, खांसी, बुखार हो बिना मास्क या रुमाल के उसके करीब न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed