फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speaker said Chaudhary Charan Singh was an example of simplicity and honesty in program on death anniversary

पुण्यतिथि पर कार्यक्रम: वक्ता बोले- सादगी-ईमानदारी की मिसाल थे चौधरी चरण सिंह, आत्मा की शांति के लिए किया हवन

Wed, 29 May 2024 11:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2024 11:24 PM IST
सार

Saharanpur News : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे।

विज्ञापन
Speaker said Chaudhary Charan Singh was an example of simplicity and honesty in program on death anniversary
चौधरी चरण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विभिन्न संगठनों की ओर से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे।

विज्ञापन


सहारनपुर में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जिला अस्पताल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। हवन में पुरोहित विशाल कांबोज एवं यजमान राव कैसर रहे।

विज्ञापन

विचार गोष्ठी में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, ज़िलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि चौधरी साहब सादगी व ईमानदारी की जिंदा मिसाल थे। उन्होंने किसान हित में ज़मींदारी उन्मूलन, पटवारी राज का ख़ात्मा, नाबार्ड की स्थापना, ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना, चकबंदी आदि कार्य किए। महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, रमेश चौहान, अशोक मुखिया, भूरा मलिक, पंकज चौधरी आदि ने भी विचार रखे।

हकीकत नगर के रामलीला मैदान में रालोद खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 51 किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा के लिए आरती शर्मा एवं शाहिस्ता को सम्मानित किया गया। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सतीश एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, मुकेश चौधरी, शमीम अहमद, पवन राणा, रोबिन प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन

जाट समाज कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सबसे पहले जिला अस्पताल चौक स्थित उनकी प्रतिमा को नहलाया। इसके बाद हवन किया गया। हवन में जिलाध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह, धीरज सिंह, बिजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी आदि यजमान रहे। शरबत का वितरण भी किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में चौधरी बख्तावर सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कृपाल मलिक, स्वतंत्र चौधरी, अजय कुमार, प्रीतम, राजेंद्र, भगत सिंह, अमित कुमार, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed