{"_id":"57e186e04f1c1b4f1da82a6e","slug":"spaiyon-performance-against-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सपाइयों ने आतंकी हमलों का उचित जवाब नहीं देने और किसानों से की गई वादाखिलाफी से खफा होकर मंगलवार को जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्यौगिक वस्तु आपूर्ति एवं विपणन संघ के निदेशक नीरपाल सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क से रेलवे रोड, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को आतंकवादियों के ठिकानों पर तुरंत जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव में किसानों से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से केसीसी का पूरा लोन माफ करने और डीजल पर 15 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने का वादा किया था। बेरोजगारों को केंद्रीय बजट से रोजगार भत्ता देने की वादा भी हवा हवाई साबित हो रहा है।
इस दौरान अरविंद मलिक, राशिद, हिमांशु तोमर, महफूज अंसारी, सपन कुमार, आरती शर्मा, पूनम चौधरी, हाजी सुल्तान, मोहतरम, शहजाद, नौशाद, नर सिंह, सीताराम, जयपाल, डॉ. नसीर, समीर आलम, इरफान, यूनुस कुरैशी, प्रवीण सैनी, विजय तोमर आदि रहे।