फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP will take out farmer journey from today

सपा आज से निकालेगी किसान यात्रा

Sun, 06 Dec 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP will take out farmer journey from today
- सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक सप्ताह तक चलेगी किसान यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य कई मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में समाजवादी पार्टी खुलकर सामने आ गई है। सपा कार्यकर्ता सोमवार से एक सप्ताह तक जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसान यात्राएं निकालकर किसानों को जागरूक करेंगे।

सपा ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नानौता में एकत्र होकर किसान यात्रा शुरू करेंगे। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ता नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को मजबूती देंगे। नगर विधायक और सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का कहना है कि नगर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने बताया कि सपा की किसान यात्रा सोमवार से शुरू होंगी। यात्राओं के माध्यम से किसान आंदोलन का न सिर्फ समर्थन किया जाएगा बल्कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed