फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP MLA Umar Ali Khan to undertake a foot march over public issues.

Saharanpur News: जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा निकालेंगे सपा विधायक उमर अली खान

Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Umar Ali Khan to undertake a foot march over public issues.
सहारनपुर। बेहट विधानसभा क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा विधायक उमर अली खान के नेतृत्व में एक सितंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा टोडरपुर से शुरू होकर सलेमपुर, गंदेवड़ और बेहट होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

विधायक उमर अली खान ने बताया कि बेहट विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने बैठकों में मुद्दे उठाए गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर पदयात्रा के माध्यम से शासन और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। विधायक उमर अली खान ने टोडरपुर, गंदेवड़, चिलकाना मार्ग के निर्माण और सुदृढ़ीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मां शाकंभरी देवी और रायपुर खानकाह जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के साथ-साथ चार राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन

मार्ग की समस्या को विधानसभा और जिला स्तरीय दिशा समिति की बैठकों में कई बार उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान क्षेत्र की कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी की जाएगी। इनमें गांव अब्दुल्लापुर की पुलिया का निर्माण, ख्वासपुर में नदी में बह चुकी सड़क का पुनर्निर्माण, विभिन्न गांवों में बरसाती नदियों और नालों पर ठोकर कार्य, जैतपुर कला में पुल का निर्माण, शाहपुर गड्ढा में पुल निर्माण, मदनपुरा में पुल निर्माण, मुर्तजापुर पुल का निर्माण और रायपुर से नंदपुर जोड़ियों के बीच पुल निर्माण समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं। विधायक की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed