फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP MLA Nahid Hassan appeared in the court

Saharanpur News: सपा विधायक नाहिद हसन कोर्ट में हुए पेश

Thu, 27 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP MLA Nahid Hassan appeared in the court
सहारनपुर कोर्ट में पेश होते कैराना विधायक नाहिद हसन
सहारनपुर। सरसावा थाने का घेराव करने के मामले में कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन बृहस्पतिवार को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सभी आरोपियों के पेश नहीं होने के कारण नाहिद हसन पर आरोप तय नहीं हो सका। अब न्यायालय ने इस मामले में 19 मई की तारीख लगाई है, जिसमें सभी आरोपियों को हर हाल में पेश होने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन



विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ वर्ष 2018 में गंगोह कोतवाली में गंगोह निवासी अरशद ने धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि एक मुकदमे को लेकर सपा विधायक ने उसे फोन पर देख लेने की धमकी दी थी। इसके अलावा वर्ष 2010 में सरसावा थाने का घेराव करने का भी मामला सरसावा थाने पर सपा विधायक के खिलाफ दर्ज है। दोनों मुकदमे अब यहां एडीजे मयंक प्रकाश की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे है। धमकी देने के मामले में उन पर आरोप तय हो चुके हैंं, जिस पर यह मामला ट्रायल में आ गया है। सरसावा थाने के घेराव के मामले में बृहस्पतिवार को आरोप तय होने की तारीख थी। बृहस्पतिवार को सपा विधायक नाहिद हसन समेत आठ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। एक आरोपी के बीमार होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सका। सभी नौ आरोपियों के पेश नहीं होने के कारण इस मुकदमे में सपा विधायक पर आरोप तय नहीं हो सके। अदालत ने इसके लिए सपा विधायक समेत सभी आरोपियों को 19 मई को स्वयं पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed