UP: सपा विधायक नाहिद हसन को अदालत में किया पेश, अब कोर्ट ने 25 नवंबर को किया तलब, जानें- पूरा मामला
Saharanpur News : सपा विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अब कोर्ट ने 25 नवंबर को तलब किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को पुलिस ने चित्रकूट जेल से लाकर सहारनपुर में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दो मामलों में आरोप तय करने के लिए 25 नवंबर की तारीख नियत करते हुए नाहिद हसन को फिर से तलब किया है।
10 साल पहले सरसावा में नकुड़ रोड पर कब्रिस्तान के मामले को लेकर हाईवे जाम करने के मामले में नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2018 में धमकी देने का मामला भी नकुड़ थाने में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज है।
दोनों मामलों में सपा विधायक की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पेशी थी। दोनों मामलों में चार्ज फ्रेम होने थे। पुलिस ने चित्रकूट जेल से सपा विधायक को कड़ी सुरक्षा में लाकर यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। नाहिद हसन के अधिवक्ता की ओर से आरोप पत्र की नकल न मिलने के कारण अन्य तिथि देने की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने 25 नवंबर की तारीख नियत की है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
विधायक ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में इस बात का भी प्रार्थना पत्र दिया कि आठ नवंबर को उसकी एक मुकदमे में तारीख कैराना कोर्ट में है। इसलिए उसे चित्रकूट जेल ना भेजकर सहारनपुर या मुजफ्फरनगर की जेल भेजा जाए। हालांकि इस प्रार्थना पत्र को अदालत ने स्वीकार नहीं किया।
यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी
अदालत ने सपा विधायक को चित्रकूट जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान सपा विधायक के समर्थक और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।