फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP MLA Nahid Hasan appeared in MP-MLA Special Court in Saharanpur

UP: सपा विधायक नाहिद हसन को अदालत में किया पेश, अब कोर्ट ने 25 नवंबर को किया तलब, जानें- पूरा मामला

Fri, 04 Nov 2022 04:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

Saharanpur News : सपा विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अब कोर्ट ने 25 नवंबर को तलब किया है।

विज्ञापन
SP MLA Nahid Hasan appeared in MP-MLA Special Court in Saharanpur
कोर्ट में पेश हुए नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक नाहिद हसन को शुक्रवार को पुलिस ने चित्रकूट जेल से लाकर सहारनपुर में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दो मामलों में आरोप तय करने के लिए 25 नवंबर की तारीख नियत करते हुए नाहिद हसन को फिर से तलब किया है।

विज्ञापन


10 साल पहले सरसावा में नकुड़ रोड पर कब्रिस्तान के मामले को लेकर हाईवे जाम करने के मामले में नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2018 में धमकी देने का मामला भी नकुड़ थाने में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज है।
विज्ञापन


दोनों मामलों में सपा विधायक की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पेशी थी। दोनों मामलों में चार्ज फ्रेम होने थे। पुलिस ने चित्रकूट जेल से सपा विधायक को कड़ी सुरक्षा में लाकर यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। नाहिद हसन के अधिवक्ता की ओर से आरोप पत्र की नकल न मिलने के कारण अन्य तिथि देने की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने 25 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

विधायक ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में इस बात का भी प्रार्थना पत्र दिया कि आठ नवंबर को उसकी एक मुकदमे में तारीख कैराना कोर्ट में है। इसलिए उसे चित्रकूट जेल ना भेजकर सहारनपुर या मुजफ्फरनगर की जेल भेजा जाए। हालांकि इस प्रार्थना पत्र को अदालत ने स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी

अदालत ने सपा विधायक को चित्रकूट जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान सपा विधायक के समर्थक और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed