{"_id":"57d9a3284f1c1b912cd493e5","slug":"sp-left-the-new-party-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा छोड़ नई पार्टी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा छोड़ नई पार्टी का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
किरण आरसी जाटव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में राज्य एससी/एसटी आयोग की सदस्य किरण आरसी जाटव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर नई बनाने का ऐलान किया। यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा की नीतियों को जनविरोधी करार दिया।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए किरण आरसी जाटव ने बताया कि 2008 में मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली की यात्रा की। 2010 में उन्हें मुलायम सिंह यादव ने सपा में आने का न्यौता दिया। इसके बाद से वह सपा से जुड़ गई।
कई साल से वह राज्य एससी/एसटी आयोग की सदस्य हैं। बकौल किरण सपा में रहते हुए वह समाज के लोगों का वह सेवा नहीं कर सकी हैं, जो करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने सपा को छोड़ना ठीक समझा।
विज्ञापन
अपने समाज के बुद्धिजीवी लोगों की सलाह और अपने विवेक से अपनी अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। जिसका नाम कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी रखा गया है।
जल्द ही पार्टी की कोर कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लेगी। पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर सभी महापुरुषों के सपनों को पूरा करने का काम करेगी।
बताया कि आईएएस और पीसीएस की एक लॉबी उनके साथ है। साथ ही कई पार्टियों के लोग पार्टी छोड़कर उनके साथ आने को तैयार हैं। पत्रकार वार्ता में नीरज जैन, प्रवीण ठकराल, गौतम, ललिता सिंह आदि रहीं।