फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP is also an alliance partner, aim is to make Rahul Gandhi successful: Imran

सपा भी गठबंधन की सहयोगी, राहुल गांधी को सफल बनाना लक्ष्य : इमरान

Sun, 04 Oct 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
SP is also an alliance partner, aim is to make Rahul Gandhi successful: Imran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा कि अजय राय निश्चित रूप से एक ऊर्जावान अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने उनके सहयोग और योगदान की सराहना की। पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने में उनका अहम योगदान है। समाजवादी पार्टी भी इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल है। पार्टी के साथ सहयोग वाजिब है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जहां उचित समझती है। उन्हें वहां काम पर लगाती है। कांग्रेस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अभी तक अपना रास्ता नहीं खोज पाई है। पार्टी का संगठन पूरी तरह से तैयार है। जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले उनके हाथ में नहीं हैं। उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का काम किया है। कांग्रेस की रणनीति बिल्कुल स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद का एक ही लक्ष्य है। राहुल गांधी को सफल बनाना। सफलता या असफलता मुकद्दर पर निर्भर है। इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने चार चुनाव हारे हैं, लेकिन असफलता ने उन्हें कभी निराश नहीं किया। इसी तरह सफलता कभी उनका दिमाग खराब नहीं करती। कांग्रेस उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देना चाहती है। यह देश के अंदर आने वाले चुनावों के लिए एक मजबूत तैयारी होगी।

उधर, कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ रही। इमरान मसूद ने भी बामियान बौद्ध विहार स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, आंबेडकर सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव राजबीर सिंह, पवन कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed