फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP Business Assembly pledges to make Akhilesh the Chief Minister

सपा व्यापार सभा ने लिया अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP Business Assembly pledges to make Akhilesh the Chief Minister
सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा की वर्चुअल बैठक में भाजपा सरकार पर व्यापारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि और विसंगतिपूर्ण जीएसटी से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं महासचिवों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न, अन्याय, उपेक्षा, नोटबंदी और जटिल जीएसटी से हुए नुकसान, पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि, महंगी बिजली, इंस्पेक्टर राज, बढ़ते अपराध आदि पर चिंता व्यक्त की। संजय गर्ग ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ही प्रदेश के व्यापारियों का सम्मान बचा पाएगी। आरोप लगाया कि नोटबंदी और विसंगतिपूर्ण जीएसटी के बाद बिना तैयारी के कोरोना कर्फ्यू ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से मरे व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को दस लाख का मुआवजा दिलाने की मांग की। अप्रैल एवं मई माह के बिजली बिल माफी, रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार रुपये मुआवजा, कोरोना काल के बैंक ब्याज की माफी और व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की। सर्वसम्मति से मांग भी उठाई कि खाद्य सामग्री, सब्जी, फल और दवा व्यापारियों को भी फ़्रंटलाइन वॉरियर मानते हुए वैक्सीनेशन कराया जाए। उन्होंने समाजवादी व्यापार सभा को विधानसभा स्तर तक संगठित करने और जिला व नगर कमेटियों को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। संचालन प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता (कानपुर) ने किया। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, महासचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed