फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP and BSP candidates profile

Saharanpur News: सपा और बसपा के प्रत्याशियों का प्रोफाइल

Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP candidates profile
देवबंद से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जहीर फातिमा 48 कक्षा 12 पास हैं। वे पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी हैं तथा वर्ष 2016 में हुए उपचुनाव में जनवरी से नवंबर तक देवबंद नगर पालिका की चैयरमेन रही थी।
विज्ञापन


तीतरों से सपा रालोद गठबंधन ने अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन तैमूर खान पुत्र जफर खान को प्रत्याशी घोषित किया है। 58 वर्षीय तैमूर खान वर्ष 2006 के निकाय चुनाव में भी तीतरों के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। मोहल्ला अफगान कला निवासी तैमूर खान हाई स्कूल तक पढे़ हैं।
विज्ञापन


सपा रालोद गठबंधन से छुटमलपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शमा प्रवीन को बनाया गया है। शमा प्रवीन नगर पंचायत बनने से पहले छुटमलपुर की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। उनके पति फैजान मिर्जा पेंट और हार्डवेयर कारोबारी थे। उनका कोराना काल में निधन हो गया था। शमा प्रवीन साक्षर और गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद नगर पालिका सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए जमालुद्दीन अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। युवा कारोबारी इंटर पास हैं और उनके पिता जियाउद्दीन अंसारी निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हैं। वह पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं।


अंबेहटा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने गुलशाना चौधरी इनाम शाकिर को अपना प्रत्याशी बनाया है। गुलशाना वर्ष 2017 मेंं भी चेयरमैन का चुनाव लडी थी तथा 156 वोटों से जीत हासिल की थी। गुलशाना के पति इनाम शाकिर पेशे से किसान हैं। हाईस्कूल पास गुलशाना 45 वर्ष की है।


नकुड़ नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने इस बार नये चेहरे मोहम्मद इस्लाम जर्राह पर भरोसा जताया है। मोहम्मद इस्लाम जर्राह 64 वर्ष के हैं तथा उनकी शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल है। उनका आय का स्रोत खेती है तथा लंबे समय से बसपा से जुड़े हैं।

गंगोह नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने 42 वर्षीय साजिया को प्रत्याशी घोषित किया है। साजिया पूर्व चेयरमैन रुशदा बेगम की पुत्रवधू है। वह साक्षर और ग्रहणी है। उनके पति दिलशाद पेशे से किसान है।

छुटमलपुर नगर पंचायत सीट पर अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने मौ नाजिम को प्रत्याशी घोषित किया है। मौ नाजिम कक्षा पांच पास हैं। वे खेती के साथ ही कसबे में कबाडी की दुकान भी संचालित करते हैं। वह पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं।


बसपा द्वारा बेहट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु घोषित किए गए प्रत्याशी शिफाउल युवा प्रत्याशी हैं। 39 वर्षीय शिफाउल इंटरमीडिएट पास है और आम कारोबारी हैं। पहली बार नगर पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक अनुभव से दूर युवा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed