{"_id":"5ffddf4d8ebc3e31965c50b7","slug":"sp-activists-targeted-the-government-with-youth-cover-saharanpur-news-mrt5202035160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने युवा घेरा से सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने युवा घेरा से सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
गागलहेड़ी में युवा घेरा कार्यक्रम को संबोधित करते फरहाद आलम गाड़ा
- फोटो : SAHARANPUR
सपा कार्यकर्ताओं ने युवा घेरा से सरकार पर साधा निशाना
गागलहेड़ी। स्वामी विवेकानंद की जयंती और उनकी विचारधारा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया।
एचबीएच इंटर कॉलेज के सामने आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की बेरोजगारी व महंगी होती शिक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की गईं। इसमें सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार युवाओं की बेरोजगारी बढ़ रही है। साथ ही शिक्षा महंगी हो चुकी है। नौजवान सरकारी विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनका उत्पीड़न किया जाता है। उन पर तमाम आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। युवाओं-छात्रों का भविष्य बिगाड़ने के लिए उन पर एनएसए तक लगाया जा रहा है।
इस दौरान युवाओं ने बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर यादव, शमशाद अली, मनसूब अली, जुनैद गाडा, शहनवाज अली, वाजिद अली, नदीम अली, मोहरिन, मुशर्रफ, राव इस्लाम, नोशाद अली, सरफराज, जुनैद बट्टनवाला, सरफराज, तनवीर, शाहिद, गुलशेर, जीशान, आलम, दानिश, हैदर आदि मौजूद रहे।