फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soon traffic will be operated by traffic signal

Saharanpur News: जल्द ट्रैफिक सिग्नल से होगा यातायात का संचालन

Sat, 08 Apr 2023 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Soon traffic will be operated by traffic signal
जिला अस्पताल मार्ग पर चलता सिग्नल
-- देहरादून चौक पर शुरू हुआ ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल
विज्ञापन








फोटो समाचार



संवाद न्यूज एजेंसी



सहारनपुर। महानगर की यातायात व्यवस्था अब ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से संचालित होगी। इसको लेकर देहरादून चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल शुरू कर दिया गया है, जबकि अन्य जगहों पर भी जल्द शुरू किए जाएंगे।

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, देहरादून चौक, नवाबगंज चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे। लगने के एक साल बाद भी यह चालू नहीं हो पाए थे। अब आकर देहरादून चौक पर इनका ट्रायल शुरू किया गया है।
विज्ञापन


टूटी सड़कों की वजह से हुई दूरी

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीवर लाइन डालने के लिए अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, जीपीओ रोड, रेलवे रोड पर सड़कों को खोदा गया था। इस वजह से ट्रैफिक सिग्नल चालू नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से निजात दिलाने की कवायद

दस माह पूर्व सभी जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल चालू कर दो दिन ट्रायल किया था, लेकिन तब यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि विश्वकर्मा चौक पर जिला अस्पताल पुल की ढलान पर बत्ती लगाई थी।ऐसे में पुल से उतरने वाले वाहनों को रोकना मुश्किल हो गया था। खामियों को दूर कराकर एक सप्ताह ट्रायल किया जाएगा।


वर्जनः-

जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ट्रैफिक सिग्नल चालू किए जाएंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पहले इनका ट्रायल होगा। -सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed