फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soon a big industrial area will be built in the district: Jaswant Saini

जनपद में जल्द ही एक बडा औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा : जसवंत सैनी

Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Soon a big industrial area will be built in the district: Jaswant Saini
- सीआईएस के सद्भावना ग्रैंड एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विस की ओर से उद्यमियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की दो वर्षों की गतिविधियों के बारे में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। संस्था के नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गई।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में हुए सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि संस्था की मांग पर जनपद में जल्द ही एक बडा औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि संस्था ने जिस गति से अपना मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था की अन्य शहरों में भी शाखाएं होनी चाहिए। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नगर निगम से संबंधित सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि हमारी संस्था राष्ट्रीय स्तर पर फिक्की से संबद्ध है। हमारे लगभग 350 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। उन्होंने औद्योगिक विकास राज्यमंत्री से नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की। यह एरिया दिल्ली रोड हाईवे के नजदीक होना चाहिए। महासचिव अमित चौधरी ने कहा कि चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज अपने प्रत्येक सदस्य के व्यापारिक और सामाजिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संजय कर्णवाल, हेमंत जोशी, अनिल गुप्ता, पंकज मित्तल, सागर, विकास बत्रा, राजेंद्र तनेजा,सुभाष चोपड़ा को उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया।अतिथियों ने संस्था के सीआईएस बुलेटिन का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, सीआरपीएफ के आईजी भानू प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, संस्था के संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन, एचएस चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, अपर महासचिव घनश्याम माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रवि टंडन, सह कोषाध्यक्ष गौरव जैन, कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष मिगलानी, बलजीत सिंह चावला, दिनेश माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed