{"_id":"67325a1e5555517c750b60a4","slug":"sons-of-senior-bsp-leader-beat-up-former-office-bearer-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135821-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वरिष्ठ बसपा नेता के बेटों ने पूर्व पदाधिकारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वरिष्ठ बसपा नेता के बेटों ने पूर्व पदाधिकारी को पीटा
Tue, 12 Nov 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गलीरा रोड पर वरिष्ठ बसपा नेता के बेटों ने पूर्व पदाधिकारी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित विल्स कॉलोनी की है। सोमवार को किसी मामले में बसपा का पूर्व पदाधिकारी अरविंद कुमार वरिष्ठ बसपा नेता नरेश गौतम के घर पहुंचे। घर के बाहर अपनी गाड़ी लगाई। इसी दौरान गाड़ी चालक से नरेश गौतम के बेटों की कहासुनी हो गई।
मामला इतना बढ़ा कि अरविंद के सिर पर डंडे से वार कर दिए। यह देखकर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर आने पर नरेश गौतम के बेटों अश्वनी और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि इस मामले को निपटाने के लिए काफी देर तक समझौते का प्रयास चलता रहा, बाद में पुलिस अधिकारी नरेश गौतम के घर पर भी पहुंची। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच सीओ द्वितीय कर रहे हैं।