फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sonika's last rites were performed at her in-laws' house; her seven-year-old son lit the funeral pyre.

Saharanpur News: ससुराल में ही हुआ सोनिका अंतिम संस्कार, सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 16 May 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sonika's last rites were performed at her in-laws' house; her seven-year-old son lit the funeral pyre.
सोनिका का फाइल फोटो। गंगोह की खबर का फोटो
- अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुआ कोई ससुराली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह। गांव कलालहटी सोनिका (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल के गांव में ही किया गया। हालांकि इस दौरान कोई ससुराली मौके पर मौजूद नहीं रहा। मृतका की चिता को मुखाग्नि सात साल के बेटे अक्ष ने दी।

बता दें, कि बृहस्पतिवार को सोनिका की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची थी, जहां महिला की चिता जल रही थी। पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई गांव मानपुर थली निवासी हिमांशु ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उसका आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार को सोनिका शव पोस्टमार्टम से लेकर मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल के गांव कलालहटी पहुंचे। वहां श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उधर पुलिस ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed