{"_id":"5da612598ebc3e016d632563","slug":"sonia-and-vantika-showed-their-strength-in-the-race-saharanpur-news-mrt4487227105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सोनिया और वंतिका ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सोनिया और वंतिका ने दिखाया दम
विज्ञापन
छुटमलपुर के रामखेडी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भागेदारी करते बच्चें
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। परिषदीय स्कूलों की न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर रामखेड़ी और जूनियर स्तर पर बेहड़ा कलां की टीम ने कबड्डी का खिताब अपने नाम किया।
रामखेड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान पर मंगलवार को आयोजित न्याय पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज में बेहड़ा कलां के अनिरुद्ध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालकों की पचास मीटर दौड़ में तालिब दतौली मुगल, सौ मीटर में विनित बढेढी घोघू, दो सौ मीटर में विनीत बढेढी घोघू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के पचास, सौ और दो सौ मीटर की दौड़ में बढेढी की वंतिका ने शानदार प्रदर्शन कर तीनों दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर पर बालक वर्ग के पचास मीटर में रितिक बढेढी घोघू, सौ मीटर में शिवम बेहड़ा कलां, दो सौ मीटर में मांगेराम बढेढी घोघू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग की पचास मीटर, सौ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ के तीनों वर्गों में बेहड़ा कलां की सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इससे पहले रामखेड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ एनपीआरसी समन्वयक धीर सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा खिलाड़ी खेल भावना से खेल खेलें।
इस दौरान निशांत शर्मा, सुबोध शर्मा, कविंद्र पाल, योगेश धीमान, पुष्कर काम्बोज, मनोज कुमार, संदीप, अताउर्रहमान, महताब, रविंद्र आदि का सहयोग रहा।

छुटमलपुर के रामखेडी में दौड़ के लिए तैयार परिषदिय स्कूलों के बच्चें- फोटो : SAHARANPUR