फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Songs were heard on earphones, trains come, death

ईयरफोन पर सुन रहा था गाने, आ गई ट्रेन, मौत

Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Songs were heard on earphones, trains come, death
ट्रेन से कटने वाले छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रेलवे ट्रैक पर चलते समय इयरफोन पर गाने सुनने के दौरान एक होनहार छात्र की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक कानों में इयरफोन लगाए हुए था और पीछे से दनदनाती ट्रेन आ रही थी।
विज्ञापन


मौके पर इस हौलनाक नजारे को देख रहे लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक छात्र कुछ समझ पाता ट्रेन की टक्कर से उसके चिथड़े उड़ गए। इस भयावह दृश्य को देख रहे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव अंबोली के पास गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह आठ बजे के करीब गांव का ही 21 वर्षीय राहुल पुत्र राजकुमार रेलवे ट्रैक से होते हुए गांव की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कानों में ईयरफोन लगा रखा था। तभी दिल्ली की तरफ से आने वाली अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस आती दिखाई दी जिसकी भनक राहुल को न लग सकी। दूर से ट्रैक पर राहुल को चलते देख रहे लोगों ने शोर मचाया,

लेकिन सिर पर आई मौत का उसे ईयरफोन पर गाने सुनने के कारण अहसास तक नहीं हो सका। और पलक झपकते ही ट्रेन से टकरा कर उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतक युवक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजन भी दौड़-दौड़े मौके पर पहुंचे। इस हादसे से राहुल के परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से लिखित में कोई कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया। जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। दुपहर बाद बेहद गमगीन माहौल में राहुल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed