फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son turned out to be father's murderer, he had killed him by slitting his throat

Saharanpur News: बेटा निकला पिता कातिल, गला रेतकर उतारा था मौत के घाट

Mon, 23 Sep 2024 03:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Son turned out to be father's murderer, he had killed him by slitting his throat
सहारनपुर। तीन महीने पहले थाना नागल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटा ही पिता का कातिल निकाला। जिसने ट्यूबवैल पर सोते समय अपने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि पिता खर्चे के लिए रुपये नहीं देते थे, जिससे घर में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 24 जून को पहाड़पुर निवासी शिवम ने अपने पिता संजय सैनी उर्फ नीटू की हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पिता-पुत्र में विवाद रहता था। रोजाना लड़ाई होती थी। पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के बेटे शिवम को पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान हत्यारोपी शिवम ने बताया कि पिता संजय सैनी उर्फ नीटू शराब पीने के आदी थे। वह उल्टे-सीधे कामों में रुपये खर्च करते थे। गलत संगत में पड़ गए थे। इस कारण घर के बराबर के घेर की चार बीघा जमीन भी बेच दी थी। रुपयों का पता नहीं चलने दिया। शादी भी कुछ दिन पहले हुई थी। खर्चे के लिए रुपये मांगता था तो वह नहीं देते थे। पिता ने गांव के कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। उसे लगा कि पिता सारी जमीन बेच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऐसे दिया घटना को अंजाम
पिता की हत्या का प्लान बनाया। 23 जून की रात को पिता जब खेत पर सोने के लिए गए। वह रात में करीब 12.30 बजे कमरे से उठा और रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर छत से कूदकर घर से निकला। चाकू लेकर ट्यूबवैल पर चला गया। पिता रात में किसी से बात कर रहे थे। जब तक खेत में छिपकर बैठा रहा। जब पिता ट्यूबवैल पर चारपाई पर सो गए। तभी चाकू से पिता के गर्दन पर वार कर दिया और वहां से भाग गया। चाकू को वहीं फेंक दिया था। घायल अवस्था में पिता बाइक पर घर आए। जिन्हें परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed