सहारनपुर। जवाहर पार्क कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय रक्षित गर्ग का चयन प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। रक्षित के पिता प्रवीन गर्ग पान का खोखा लगाते हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशियां हैं, साथ ही सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने रक्षित और परिवार को बधाई दी है।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि रक्षित एक शानदार बल्लेबाज हैं, जिसने तीन मैच में 108 रन बनाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। कई बार रक्षित भी पिता के साथ दुकान पर काम करता है, लेकिन आज उसने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश टीम में स्थान बनाकर पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। रक्षित 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा है। वह 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेगा। साजिद ने बताया कि एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के कारण जनपद में क्रिकेट के लिए अच्छा माहौल बना है। यही वजह है कि बीते करीब एक दशक से जनपद के क्रिकेटर खुद को साबित कर रहे हैं। क्रिकेटर की सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, राजकुमार राजू, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, सत्यम शर्मा, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी, अर्जुन चौहान, तनवीर , शोएब, भावना तोमर आदि ने खुशी व्यक्त की।