{"_id":"600714268ebc3e2c560479a0","slug":"son-gave-fire-uninspired-atmosphere-saharanpur-news-mrt5213406157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी अंकुर को बेटे ने दी मुखाग्नि, गमगीन हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी अंकुर को बेटे ने दी मुखाग्नि, गमगीन हुआ माहौल
विज्ञापन
ग्रिन पार्क में अंकुर अग्रवाल के शव को कंधा देते आईएएस लव अग्रवाल व अन्य उद्यमी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उद्यमी अंकुर अग्रवाल का अंतिम संस्कार हकीकतनगर स्थित श्मशानघाट पर हुआ। बेटे प्रथम अग्रवाल ने मुखाग्नि दी तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार में कोहराम मचा रहा तो, मौजूद तमाम लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
शहर में दिल्ली रोड पर ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले अंकुर अग्रवाल का सोमवार को पिलखनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक खेत में शव पड़ा मिला था। अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल ही पास में पड़ी थी। कनपटी पर गोली लगने से अंकुर की मौत हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला बताया गया था। अंकुर के बड़े भाई आईएएस लव अग्रवाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। वह भी सोमवार रात ही सहारनपुर पहुंच गए थे। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंकुर का शव घर से हकीकतनगर स्थित श्मशानघाट ले जाया गया। छोटे भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देेते समय आईएएस लव अग्रवाल भी फफक पड़े। इस दौरान शहर के गण्यमान्य लोगों में विभिन्न उद्यमी और अन्य लोग भी वहां मौजूद रहे।
पुलिस भी रही तैनात
अंकुर अग्रवाल के शव को जब ग्रीन पार्क कॉलोनी से हकीकतनगर श्मशानघाट पर ले जाया गया तो पुलिस भी तैनात रही। श्मशानघाट पर पुलिसकर्मी गेट पर ही तैनात रहे।