फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son beats mother to death

Saharanpur News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 06:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Son beats mother to death
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर धोखाधड़ी, धमकी और रकम हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनकनगर निवासी प्रदीप बंसल ने बताया कि फाइनेंस कंपनी से 12 लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी मासिक किस्त 17,057 रुपये तय हुई थी। वह नियमित किस्तें भरते रहे, लेकिन वर्ष 2023 में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इस कारण वह ऑनलाइन किस्तें नहीं भर सके। आरोप है कि इस दौरान कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने घर से नकद वसूली शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने विपक्षियों को समय-समय 95,343 रुपये नकद दिए और 1,09,285 रुपये दो लोगों को ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

आठ जुलाई 2025 को प्रदीप बंसल कंपनी दफ्तर पहुंचे। ऑनलाइन स्टेटस देखकर वर्तमान प्रबंधक गुस्सा हो गए।। तीन जुलाई 2025 को भी 17,057 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। पीड़ित का आरोप है कि सभी विपक्षियों ने साजिश व कूटरचित कर उनकी रकम हड़प ली। थाना जनकपुरी में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने विपुल कुमार, गगन वोहरा, सूर्यकांत शर्मा, वर्तमान प्रबंधक और विनोद तिवारी के खिलाफ केस करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed