{"_id":"5f2854428ebc3e418c38ad5c","slug":"somnath-jyotirlinga-adorns-mahadev-by-dressing-saharanpur-news-mrt494493765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ ज्योर्तिलिंग श्रृंगार कर महादेव को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ ज्योर्तिलिंग श्रृंगार कर महादेव को बांधी राखी
विज्ञापन
राधा विहार स्थित नर्मदेश्वर शिव सावन के अंतिम सोमवार 56 भोग लगाकर आरती करते श्रद्धालु।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का सोमनाथ ज्योर्तिलिंग शृंगार कर राखी बांधी।
श्री रामकृष्ण-विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूजा के तहत चल रही शिव महापुराण कथा को यज्ञ के माध्यम से पूर्णाहुति देकर विश्राम दिया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने भगवान भोले बाबा का सोमनाथ ज्योर्तिलिंग शृंगार कर दो फिट लंबी राखी बांधी। इसके साथ ही रुद्रीपाठ के साथ रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित किए गए और आरती उतारी। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव-पार्वती ही संपूर्ण बह्मांड के मूल चेतन भाव हैं, जिससे सृष्टि गतिमान बनी रहती है। शिव निर्गुण होकर भी सगुण हैं। शिव ही सभी रूपों में समाहित हैं। शिव संतुलन के देव हैं। वे त्रिगुणात्मक सत्ता को धारण कर महादेव हैं। शिव का संतुलन ही जगत का कल्याण करता है। भोले बाबा की भक्ति से जीव कर्म बंधनों से मुक्त हो जाता है। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, नरेश चंदेल, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, शिवम, हर्ष, करण, वर्षा किरण, सुचेता, बबीता, उमा, संगीता मौजूद रहे।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालय और मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्घालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक करने के साथ कोरोना वायरस से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु भोले बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इनके अलावा बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायण पुरी मंदिर, नेहरू नगर के मंशा पूर्ण श्री हनुमान मंदिर, घंटाघर पर श्री हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया।
भगवान शिव करते हैं अपने भक्तों का उद्धार
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर भरत विहार कॉलोनी स्थित मां काली महा भैरव नाथ मंशा पूर्ण हनुमान शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर कमेटी के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शंकर की आराधना करना अति फलदायी है। इस माह भक्तों पर भोले बाबा की असीम कृपा होती है। देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ एक लौटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न होकर अपने भक्त का उद्घार करते हैं। इस दौरान अंबेश कपिल, अनुज जैन, राकेश शर्मा, लाखन सिंह, मोंटी, संजय शर्मा, मोहन त्यागी, सुनील मित्तल, प्रिंस, सुभाष दत्त शर्मा, गौरव पुंडीर, धर्मपाल सैनी, सुशील धीमान, आशीष कुमार आदि रहे।