फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere there was a violation of social distancing and somewhere a violation

कहीं हुआ सोशल डिस्टेंस का पालन तो कहीं उल्लंघन

Fri, 29 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there was a violation of social distancing and somewhere a violation
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान मिली छूट में बाजोरिया रोड़ पर खरीदारी के लिये जम कर उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन में लगातार प्रशासन की ओर से छूट मिल रही है। इसके तहत बाजार खुल रहे हैं, लेकिन अधिकतर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता नजर आ रहा है। कुछ ही जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर में शुक्रवार की सुबह बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ नजर आई। हालांकि, चिकित्सक अपनी ओर से पूरी सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन नागरिकों की लापरवाही भी साफ दिख रही है, जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मोरगंज बाजार और कक्कड़गंज बाजार में रोस्टर के हिसाब से सड़क के दायीं-बायीं की दुकानें एवं प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। यहां पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग होता नहीं दिख रहा है। एक-एक दुकान में पांच से आठ ग्राहक सामान खरीदते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसी ही स्थिति कोर्ट रोड, हकीकतनगर बाजार, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट समस्त बाजारों में बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर की जा रही कार्रवाई
सहारनपुर। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से रोजाना चालान किए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल रोड़ स्थित नर्सिंग होम पर दवाई लेने के लिये लगी मरीजो की  भीड़

जिला अस्पताल रोड़ स्थित नर्सिंग होम पर दवाई लेने के लिये लगी मरीजो की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed