फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere new or old price recovered

कहीं नए तो कहीं वसूले गए पुराने दाम

Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Somewhere new or old price recovered
सुरेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर 12-12 रुपये कम कर जहां जनता को राहत दी, वहीं जिले भर में कई जगहों पर पेट्रोल पंप संचालकों ने 12 घंटे तक पुराने दाम ही ग्राहकों से वसूले। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने तत्काल नए दामों पर डीजल व पेट्रोल बेचा है।
विज्ञापन

दाम कम होने के बावजूद भी नागरिकों को पुराने रेट पर ही पेट्रोल व डीजल डलवाने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं, जब पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी होती है तो तत्काल प्रभाव से नए रेट लागू किए जाते हैं, लेकिन दाम कम होने पर पेट्रोल पंपों पर संचालकों की मनमानी देखने को मिली है।
विज्ञापन

तीतरो क्षेत्र के गांव बेरखेड़ी निवासी लखपत राय सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बावजूद पेट्रोल पंप संचालकों ने 12 घंटे बाद नए दाम लागू किए। इससेे पूर्व ग्राहकों से पुराने दाम वसूलकर अवैध रूप से धन कमाया गया। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि सरसावा क्षेत्र के गांव तेलीपुरा के निकट बृहस्पतिवार की सुबह सवा सात बजे तक पुराने दामों पर ही पेट्रोल व डीजल बेचा जा रहा था।
तोता चौक निवासी दीपक गुप्ता, गिल कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता और रामनगर निवासी विक्रम शर्मा ने बताया कि शहर के आउटर पर स्थित पेट्रोल पंप संचालकों ने खूब मनमानी की। दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर भी पुराने दाम ही वसूले गए। इसी तरह देहरादून रोड एक पेट्रोल पंप पर भी यही स्थिति मिली।

ज्यादातर पर लगा है ऑटोमेशन सिस्टम
महानगर में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेशन सिस्टम लगा हुआ है, जो पेट्रोलियम पदार्थ कंपनियों से जुड़ा है। इन मशीनों पर रेट कंपनियों की ओर से फीड किए जाते हैं। इनमें पेट्रोल पंप संचालक छेड़छाड़ नहीं कर सकते थे, लेकिन जहां पर यह व्यवस्था नहीं है, वहां ग्राहकों को पुराने दामों पर ही पेट्रोल व डीजल खरीदने को मजबूर होना पड़ा।

विक्रम शर्मा

विक्रम शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

पंकज सिंघल

पंकज सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

लखपत राय सैनी

लखपत राय सैनी- फोटो : SAHARANPUR

दीपक गुप्ता

दीपक गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

कार में पेट्रोल डालते हुए

कार में पेट्रोल डालते हुए- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed