फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Somewhere in the toilets, the door latches and somewhere the seat was found broken.

शौचालयों में कहीं दरवाजों की कुंडी तो कहीं सीट टूटी मिली

Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the toilets, the door latches and somewhere the seat was found broken.
प्रताप नगर व खत्ताखेड़ी में शौचालयों का निरीक्षण करते नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने सोमवार को महानगर के सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। शौचालयों में कहीं लाइट के स्विच, पानी के पाइप और फर्श टूटे मिले तो कहीं दरवाजों की कुंडी और सीट ही टूटी मिली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट पर नगरायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शौचालयों की खामियों को 24 घंटे के भीतर दूर करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने सफाई निरीक्षकों द्वारा शौचालयों के रखरखाव को गंभीरता से न लेने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सफाई निरीक्षक अपने वार्डों के शौचालयों के रखरखाव और साफ सफाई को लेकर गंभीरता से काम करें। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 69 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों को पूरी तरह दुरुस्त करा लिया जाए, लेकिन ओडीएफ प्लस-प्लस से जुडे़ जो बेस्ट 16 सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ 24 घंटे के भीतर ठीक कराया जाए। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश नकवी व रजनीश मित्तल को आठ-आठ शौचालयों की जिम्मेदारी देते हुए उनमें टूट फूट को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से टीमें कभी भी आ सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। उन्होंने नागरिकों से भी शहर को साफ बनाने में सहयोग की अपील की। शहर को गंदा न करना भी स्वच्छता में सहयोग करना है। इसका सभी ध्यान रखें। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, जल कल के महाप्रबंधक मनोज आर्य, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक अभियंता दानिश नकवी, रजनीश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed