फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Some counters were closed for electricity bill collection and there was silence at some places.

Saharanpur News: बिजली बिल वसूली के कहीं काउंटर बंद तो कहीं पसरा सन्नाटा

Sun, 28 Jan 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Some counters were closed for electricity bill collection and there was silence at some places.
सहारनपुर। राजस्व वसूली के लिए छुट्टी के दिन बिजली के कैश काउंटर खोलने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर टीम ने महानगर के चार बिजलीघरों पर इसकी पड़ताल की। इसमें सामने आया कि आवास विकास बिजलीघर का काउंटर बंद और अन्य काउंटरों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का उपभोक्ता ही बिल जमा कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- दो उपभोक्ताओं ने जमा कराया बिजली बिल
मानकमऊ बिजलीघर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां पर दोनों ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा होते हैं। रविवार को बिजली बिल जमा कराने के लिए कैश काउंटर खुले रहे, लेकिन सामान्य दिनों के मुकाबले सन्नाटा रहा। शहरी काउंटर पर दोपहर दो बजे तक दो ही उपभोक्ता बिल जमा करा पाएं।
विज्ञापन

बंद मिला कैश काउंटर
आवास विकास बिजलीघर से शिवाजी नगर, नवीन नगर, दिल्ली रोड, आवास विकास, बापूजी नगर आदि के कनेक्शन जुड़े हैं। यहां एसएसओ शिवकुमार मौजूद थे, लेकिन कैश काउंटर बंद था। यहां उपभोक्ताओं को कहा गया कि हकीकत नगर, घंटाघर और मानकमऊ बिजलीघर के काउंटर खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे में 11 उपभोक्ता आए
घनी आबादी में बना हकीकत नगर बिजलीघर में दो हजार से अधिक कनेक्शन हैं। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक महज 11 उपभोक्ता ही अपने बिजली का बिल कराने के लिए पहुंचे। ऐसे में काफी समय तक कर्मचारी खाली बैठे रहे।
पसरा रहा सन्नाटा, कम पहुंचे उपभोक्ता
घंटाघर बिजलीघर से नए व पुराने शहर के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। रविवार को कैश काउंटर तो खुला रहा, लेकिन कर्मचारी अधिकांश समय खाली बैठे रहे। काउंटर खुलने के समय तक महज छह ही उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपना बिजली का बिल जमा कराया।

राजस्व वसूली के लिए बिजलीघरों के कैश काउंटर रविवार को भी खोलने के निर्देश दिए गए थे। आवास विकास बिजलीघर का काउंटर नहीं खुलने की जानकारी में नहीं आया है। अगर ऐसा तो पता कराएंगे काउंटर क्यों नहीं खोला गया।

आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed